मुंबई | न्यूज़ डेस्क | न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने नाबाद 72 रन बनाए। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 147/5 है। जेम्स नीशम को राशिद ने 27 रन पर आउट किया। कीवी टीम को जीतने के लिए 12 गेंदों में 20 रन चाहिए।
आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ये मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने नाबाद 72 रन और डेवोन कॉनवे ने 46 रन बनाए।
आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज पूर्व चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से हुआ । न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था । इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट 166 रन बनाए। टीम की तरफ से मोईन अली ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन और डेविड मलान ने 42 और बनाए। कीवी टीम की तरफ से टिम साउदी, ईश सोढी और एडम मिल्ने ने विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।