November 07, 2021

Join With Us


आज पूरा भारत कर रहा दुआ : आज जीत जाए अफगानिस्तान, जानिए सेमीफाइनल का गणित




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | टी-20 क्रिकेट विश्व कप में रविवार को दोपहर 3.30 बजे अफगानिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा पूरे भारत की नजर इस मुकाबले पर है। हर भारतीय यह दुआ कर रहा है कि आज अफगानिस्तन जीत जाए। ऐसा होता है तो सोमवार को होने वाले मुकाबले में नामीबिया को बड़े अंतराल से हराकर विराट कोहली की टीम के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

यदि न्यूजीलैंड की जीत होता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत बाहर हो जाएगा। यानी आज न्यूजीलैंड की जीत के बाद नामीबिया के खिलाफ मुकाबला महज औपचारिकता रह जाएगा। बता दें, पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका हैं। वहीं दूसरे ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारत में अफगानिस्तान की जीत की दुआ हो रही है और यही मुद्दा सोशल मीडिया पर भी छाया है। फैन्स तरह-तरह के मैसेज और मीम्स बनाकर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। कई यूजर्स ने हिंदी फिल्मों की तस्वीरों और गानों का इस्तेमाल इस बात को दर्शाने के लिए किया कि भारतीयों ने अफगानिस्तान से मैच जीतकर क्या उम्मीदें लगाई हैं।

5 नवंबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत की आसान जीत के बाद टीम इंडिया का रन-रेट +1.619 पहुंच गया है। इसके बाद ग्रुप में भारत का रन रेट सबसे अच्छा है यहां तक कि ग्रुप में शीर्ष पर बैठी पाकिस्तान से भी बेहतर। यदि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल हो जाता है, तो भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के अपने अवसरों को बरकरार रखेगा। नहीं तो विराट कोहली एंड कंपनी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 8 नवंबर को अपने अंतिम सुपर 12 मैच में भारत का सामना नामीबिया से होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE