November 06, 2021

Join With Us


स्कॉटलैंड की धुलाई में टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी : 5 साल बाद मिली ऐसी सफलता




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | टी-20 विश्व कप 2021 में अपने पहले दो मैचों में बुरी तरह से हारने के बाद टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में जोरदार कमबैक किया है। अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली की सेना ने स्कॉटलैंड को भी एकतरफा अंदाज में हार का स्वाद चखाया।

जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की तिकड़ी की जबरदस्त गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को महज 85 रनों पर समेटा। इसके बाद केएल राहुल ने अपनी तूफानी पारी के फैन्स का खूब मनोरंजन किया और टीम ने महज 6.3 ओवर में 86 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस धमाकेदार जीत के दौरान टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त किया और कई कीर्तिमान भी स्थापित किए।

भारत ने 81 गेंदें शेष रहते हुए स्कॉटलैंड से मिले टारगेट को हासिल किया। बची हुई गेंदों के लिहाज से यह टीम इंडिया की टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी जीत रही। रोहित और राहुल की ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने पहले छह ओवर में 82 रन कूटे, जो पावरप्ले में भारतीय टीम का अभी तक का सबसे बेस्ट स्कोर भी है।

https://twitter.com/T20WorldCup/status/1456663595492724753?s=20

सिर्फ यही नहीं, भारत ने टी-20 क्रिकेट में अपने सबसे तेज पचास रन भी बनाए। राहुल-रोहित द्वारा की गई चौकों-छक्कों की बौछार के बूते टीम ने सिर्फ 3.5 ओवर में अपने पचास रन पूरे किए। केएल राहुल ने इस मुकाबले में महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका, जो टी-20 विश्व कप में भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी रहा।

इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरा विकेट लेने के साथ ही खास मुकाम हासिल किया। बुमराह अब टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है।

रविंद्र जडेजा का स्पैल इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट रहा और उन्होंने महज 15 रन देकर तीन विकेट झटके। जड्डू का यह टी-20 इंटरनेशनल में अबतक का सबसे बेस्ट स्पैल भी रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जडेजा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE