मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6.3 ओवर में 86 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया | सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई | विराट कोहली 2 रन बनाकर नाबाद रहे | टीम की तरफ से खेल राहुल ने 19 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली |
टी20 वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह टूर्नामेंट में भारत की दूसरी जीत है | स्कॉटलैंड ने भारत के सामने सिर्फ 86 रनों का लक्ष्य रखा जिसे टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 6.3 ओवर में हासिल कर लिया | भारत ने यह मुकाबला सिर्फ 39 गेंदों में जीता जो टी20 इतिहास में उसकी गेंदों की लिहाज से सबसे बड़ी जीत है | सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 19 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली | रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए |
इससे पहले मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 17.4 ओवर में 85 रन पर आउट कर दिया | भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 33वें जन्मदिन पर टूर्नामेंट में पहली बार टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला | तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही स्पैल में खतरनाक गेंदबाजी करके स्कॉटलैंड को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी | बुमराह इसके साथ ही युजवेंद्र चहल ( 65 विकेट ) को पछाड़कर इस प्रारूप में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए |