मुंबई | न्यूज़ डेस्क | दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 चरण का मुकाबला खेला जाना है. टॉस शाम 7 बजे होगा| टीम इंडिया को उसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया जबकि न्यूजीलैंड को भी पाक ने ही मात दी| आज जो भी टीम हारती है, उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा, इस मैच से जुड़े लाइव अपटेड्स |
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में टी20 वर्ल्ड कप का 28वां मैच खेला जाएगा| दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी|
ऐसे में विराट कोहली की टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा| टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना पड़ा था| वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के हाथों भारत की यह पहली हार थी|
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कई कमजोरियां भी सामने आ गई थी| ऐसे में उन कमियों को दूर करके और पाकिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार को भूलाकर विराट कोहली की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा| हालांकि भारत के लिए कीवी टीम के खिलाफ यह सब उतना आसान नहीं है|
टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट खासकर भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ा करने में माहिर हैं| विराट कोहली की टीम के लिए यह एक मौका ही है, क्योंकि कीवी कप्तान केन विलियमसन पूरी तरह से फिट नहीं है| मार्टिन गुप्टिल के पैर में भी चोट है| हालांकि विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कोंवे को हल्के में नहीं लिया जा सकता|
टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती|
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन ( कप्तान ), टॉड एस्टल, मार्क चैपमैन, ट्रेंट बोल्ट, डेवॉन कोंवे, लॉकी फर्ग्युसन, काइल जैमीसन, मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जिम्मी नीशाम, मिचेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम सीफर्ट और टिम साउदी|