October 23, 2021

Join With Us


अथॉरिटी को मिली शिकायतें मिली : केयरिंग और गले लगाने वाले सीन ना दिखाएं कहा ,"पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी "ने




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने स्थानीय टेलीविजन चैनलों से कहा है कि वो केयरिंग और गले लगाने वाले सीन ना दिखाएं। इस संबंध में अथॉरिटी को कई शिकायतें मिली हैं। टीवी धाराविहिकों को लेकर इस तरह की कई शिकायतें मिली थीं। जिन चीजों को लेकर शिकायत भेजी गई है उनमें असभ्य कपड़े, केयरिंग, बेड सीन और, इशारों, संवेदनशील और विवादास्पद सीन, गैर जरुरी किसी कार्यक्रम को लंबा खींचना शामिल हैं। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर कहा कि यह सभी चीजें टीवी पर दिखाए जाने वाले मानकों के खिलाफ है।

टीवी चैनलों को यह नोटिस क्यों दी गई? इसकी वजह बताते हुए यहां अथॉरिटी ने कहा कि उन्हें ना सिर्फ आम जनता से शिकायत मिल रही थी बल्कि व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए भी उनसे यह बात कही जा रही थ। समाज के एक अहम वर्ग का मानना है कि नाटकों में जो चीजें दिखाई जा रही हैं वो पाकिस्तानी सोसायटी का सही चित्रण नहीं कर रही हैं। गले लगाना, केयर सीन, शादी के बाद अवैध संबंध, बोल्ड सीन, बेड सीन और शादीशुदा कपल के अंतरंग सीन को इस तरह दिखाने से इस्लाम और पाकिस्तान की सोसायटी का अनादर होता है।

सभी टीवी चैनलों को इन-हाउस मॉनिटरिंग कमेटी से चलाए जा रहे टीवी सीरियल के कंटेंट की समीक्षा कराने का निर्देश दिया है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि इसे ध्यान में रखते हुए सभी सैटेलाइट टीवी लाइसेंसधारियों को सीरियल में इस तरह के कंटेंट को ब्रॉडकास्ट करना बंद करना होगा।

बता दें कुछ महीने पहले पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के टेलीविजन और रेडियो कवरेज पर प्रतिबंध लगाया है। टीएलपी को सरकार द्वारा प्रतिबंधित इकाई घोषित किया जा चुका है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE