October 23, 2021

Join With Us


इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज होगा घमासान : कब-कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण




मुंबई | ऋषि भट्ट | आईसीसी टी-20 विश्व कप में सुपर 12 मुकाबले में ग्रुप ए के तहत आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस शुरुआती मुकाबले को दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी।

इस मैच में इंग्लैंड के पास साल 2016 टी-20 कप फाइनल में मिली हार का बदला चुकाने का मौका है। वहीं, मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज इंग्लिश टीम के खिलाफ एक बार फिर शानदार जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा।

कुल मिलाकर इस मैच में विजेता और उपविजेता जब मैदान पर उतरेंगे तो मुकाबला रोमांचक होगा। क्रिकेट फैंस दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह एक ऐसा मैच होगा जिसमें छक्कों के बारिश देखने को मिल सकती है। आइए ऐसे में आपको बताते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

कब खेला जाएगा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला?

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का 14वां मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 23 अक्तूबत (आज) को खेला जाएगा। 

कहां होगी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला दुबई अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कितने बजे होगा इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मुकाबला?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुकाबले से आधा घंटा पहले 7.00 बजे टॉस होगा। 

किस चैनल पर होगा मैच का लाइव प्रसारण?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा। इसका प्रसारण हिंदी-अंग्रेजी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध रहेगा। 

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच की ऑनलाइनल लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमें-

इंग्लैंड- इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टायमल मिल्स, आदिल रशीद जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

वेस्टइंडीज- कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, ड्वैन ब्रावो, रोस्टन चेस, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, अकील हुसैन, एविन लुइस, ओवेड मैक्वाय, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस, ओशाने थॉमस, हेडल वाल्श




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE