October 23, 2021

Join With Us


पाकिस्तान से भिड़ंत के साथ शुरू होगा भारत का अभियान : जानें टीम इंडिया का रणनीति




मुंबई | ऋषि भट्ट | टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्‍तान के खिलाफ करेगा| भारत और पाकिस्‍तान के बीच 24 अक्‍टूबर को मुकाबला खेला जाएगा| दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी इस भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| भारत और पाकिस्‍तान मुकाबले में विराट कोहली की टीम इंडिया हावी है| अगर सभी टी20 मैचों की बात की जाए तो उसमें भी भारत का पलड़ा भारी है|

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें से छह में उसे जीत मिली. एक मैच टाई रहा जबकि एक मैच उसने गंवाया| भारत ने पाकिस्तान से पिछले चारों टी20 मैच जीते हैं| भारत और पाकिस्‍तान दोनों टीमें टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के ग्रुप 2 में हैं| इन दोनों के अलावा इस ग्रुप में अफगानिस्‍तान, न्‍यूजीलैंड स्‍कॉटलैंड और नामीबिया की टीम भी है|

भारत अबु धाबी में खेलेगा ग्रुप का एक मैच
टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भारत के शेड्यूल की बात करें 24 अक्‍टूबर को पाकिस्‍तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने के बाद टीम इंडिया का सामना 31 अक्‍टूबर को न्‍यूजीलैंड से होगा|

भारत और पाकिस्‍तान के बीच दुबई में शाम 7.30 बजे रविवार को मुकाबला खेला जाएगा| ग्रुप 2 में भारत कुल 5 मैच खेलेगा, जिसमें एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे| भारत और अफगानिस्‍तान के बीच मैच अबु धाबी में खेला जाएगा|

यहां जाने भारत का पूरा शेड्यूल
24 अक्‍टूबर: भारत बनाम पाकिस्‍तान, दुबई
31 अक्‍टूबर: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, दुबई
3 नवंबर: भारत बनाम अफगानिस्‍तान, अबु धाबी
5 नवंबर: भारत बनाम स्‍कॉटलैंड, दुबई
8 नवंबर: भारत बनाम नामीबिया, दुबई




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE