मुंबई | ऋषि भट्ट | क्रिकेट को लेकर फैंस की दीवानगी सांतवें आसमान पर है| दुबई में हर तरफ वर्ल्ड कप के बैनर नज़र आ रहे हैं| हर कोई भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को देखना चाहता है|
लेकिन स्टेडियम में कुछ ही नसीब वालों को एंट्री मिलेगी. रविवार को होने वाले इस मैच के टिकट दो हफ्ते पहले ही बिक चुके हैं| शुरुआती 30 मिनट में ही टिकट की वेटिंग 13 हजार के पार पहुंच गई| लेकिन लोगों ने अब भी उम्मीदें नहीं छोड़ी है| मैच का आनंद लेने के लिए भारत और पाकिस्तान से लगातार फैंस दुबई पहुंच रहे हैं| लेकिन होटल फुल हो चुके हैं|
दैनिक भास्कर के मुताबिक मैच के लिए अमेरिका और कनाडा तक के लोगों ने पैकेज खरीदे हैं| दुबई की ट्रैवल कंपनी दादाभाई के सुपरवाइजर एलिडस ने अखबार से बातचीत करते हुए कहा कि मैच के टिकट के साथ एक रात स्टे वाले 500 पैकेज जारी किए थे| लेकिन ये सारे के सारे बुक हो गए है|
एक पैकेज की कीमत 40,700 रुपये थी. उधर दुबई में रेस्तरां और बार भी लोगों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर ला रहे हैं| डेन्यूब ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनीस साजन ने लकी ड्रॉ के जरिए 100 वर्कर्स को मैच के टिकट दिए हैं|
अब नहीं मिल रहे टिकट
शुरुआती 30 मिनट में ही मैच की सारी टिकटें बिक गई| वेटिंग लिस्ट भी 13 हजार के पार पहुंच गई| कई वेबसाइट पर 4 से 5 गुना दाम पर टिकटों को बेचा जा रहा है| सबसे महंगे टिकट करीब 2 लाख रुपए के थे, जो सामान्य से लगभग 333 गुना महंगे हैं. अलग-अलग स्टैंड के दाम अलग-अलग हैं|
टिकटों सबसे कम कीमत 12,500 रुपये थी. इसके अलावा 31,200 रुपए और 54,100 रुपए में फैंस प्रीमियम और प्लेटिनम स्टैंड के टिकट खरीदने का मौका था|