October 21, 2021

Join With Us


डेल स्टेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि घर में मेरे सबसे धारदार चाकू का नाम वीरू : किया वीरेंद्र सहवाग को जन्मदिन विश




मुंबई | ऋषि भट्ट |नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं | ट्विटर पर सहवाग को लगातार जन्मदिन की बधाई मिल रही हैं, इनमें से डेल स्टेन की विश भी खास रही |

जन्मदिन मुबारक हो वीरेंद्र सहवाग: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन है | अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम में खौफ पैदा करने वाले सहवाग को आज कई दिग्गज खिलाड़ी जन्मदिन विश कर रहे हैं | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फास्ट बॉलर डेल स्टेन ने भी अपने ही अंदाज़ में वीरू को बधाई दी है |

डेल स्टेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि घर में मेरे सबसे धारदार चाकू का नाम वीरू है, जो सबकुछ काट देता है | स्टेन ने इस पोस्ट के साथ जो फोटो शेयर की उसमें वीरेंद्र सहवाग बॉल को कट करते हुए दिख रहे हैं|

https://twitter.com/DaleSteyn62/status/1450700662099087362?s=20

इंडियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी सहवाग को जन्मदिन की बधाई दी, साथ ही कमेंटटेर हर्षा भोगले समेत अन्य कई दिग्गजों ने ट्विटर पर नज़फगढ़ के नवाब को बधाइय दी | वीरेंद्र सहवाग लगातार हर किसी को ट्विटर पर बधाइयों के लिए शुक्रिया कर रहे है |

https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1450680952674344967?s=20

वीरेंद्र सहवाग बुधवार को 43 साल के हो गए हैं, अभी वह लगातार कमेंट्री और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए रहते हैं | अगर वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन टेस्ट ओपनर में की जाती है|

https://twitter.com/BCCI/status/1450673131245420544?s=20

https://twitter.com/boxervijender/status/1450693679589453829?s=20




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE