October 20, 2021

Join With Us


प्रियंका से योगी की नींद में खलल एक लड़की कुछ भी कर सकती है यही बता रही प्रियंका : कांग्रेस के लिए प्रियंका ट्रंप कार्ड साबित हो रही




रायपुर | रमेश कुमार "रिपु" | एक बात साफ है कि योगी सरकार प्रियंका गांधी से डरने लगी है । यही वजह है कि हाथरस, लखीमपुर हो या फिर आगरा कांड ,वह जहां भी जाती हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है । प्रियंका गांधी चाहती भी हैं कि पुलिस उन्हें बार-बार गिरफ्तार करें । जितना पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी ,योगी सरकार का ग्राफ उतना ही नीचे गिरेगा।

अगले साल यूपी में चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी यूपी में पांच साल में जितनी राजनीतिक जमीन नहीं बना पाई,उससे ज्यादा पिछले दो-तीन माह में बना डाली । चुनाव तक यदि यही स्थिति रही तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में ना केवल जी उठेगी ,बल्कि बीजेपी को सीधी टक्कर भी देने की स्थिति में आ सकती है। वैसे भी प्रियंका गांधी ने जब से यह घोषणा की है कि महिलाओं को चुनाव में40 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी, बीजेपी की गेरुवाई राजनीति का रंग फीका पड़ने लगा है।

देखना यह है कि यूपी के चुनाव में बीजेपी ,सपा और बीएसपी तीनों राजनीतिक पार्टियां कितनी फीसदी सीट महिलाओं को देती हैं। वैसे भी एक लड़की कुछ भी कर सकती है ,यह तो प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को बता ही दिया है । जाहिर सी बात है कि जो कांग्रेस यूपी में अपना वजूद खत्म कर चुकी थी, उसका तापमान इन दिनों बढ़ता जा रहा है।

योगी सरकार अपनी लाज बचाने आगरा में पुलिस हिरासत में हुई हत्या मामले में 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कि घटना में मुकदमा दर्ज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि,अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।

आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।
बहरहाल कांग्रेस का या ट्रंप कार्ड यानी प्रियंका गांधी योगी सरकार की नींद में खलल पैदा कर दी है।

आने वाले समय में योगी और मोदी साथ ही बीजेपी के अन्य नेता भी अपने भाषणों में हिंदुत्व को जगाने के लिए, पाकिस्तान को ले आएंगे। और एक सर्जिकल स्ट्राइक या फिर सीमा पर गोलीबारी या फिर आतंकवाद का कोई घिनौना तस्वीर अचानक देश में पैदा हो जाएगी, ताकि वोट की राजनीतिक दशा और दिशा बदलने के लिए बीजेपी के लिए glucon-d साबित होए।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE