मुंबई | ऋषि भट्ट | भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपना दूसरा वार्म अप खेलने मैदान पर उतरेगी. पहले वार्म अप मैच में भारत ने इंग्लैंड को मात दी थी | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा और आखिरी वार्म अप मुकाबला दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा |
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले राउंड के मुकाबले तो शुरू हो चुके हैं. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्टूबर से खेले जाएंगे. भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे और आखिरी वार्म अप में अपने बल्लेबाजी क्रम को फाइनल करने की होगी |
टी20 वर्ल्ड कप की सुपर 8 टीमों बुधवार को अपना दूसरा और आखिरी वार्म अप मैच खेलेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच भी दोपहर 3.30 बजे मुकाबला खेला जाएगा | इसके अलावा अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच शाम 7.30 बजे से वार्म अप मैच खेला जाएगा |
17 अक्टूबर से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर तक खेले जाएंगे | इसके बाद 23 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाबले खेले जाएंगे. सुपर 12 का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा |