October 19, 2021

Join With Us


भारत बना था पहला चैंपियन : जानिए अब तक किस -किस टीम के सिर सजा है यह ताज




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में कुछ ही समय बचा है. इस बार कई टीमें इस खिताब को जीतने की दावेदार है| साल 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था| तबसे लेकर 2016 तक छह बार इसका आयोजन हुआ जिसे पांच अलग-अलग टीमों ने जीता है|

दक्षिण अफ्रीका में 2007, इंग्लैंड में 2009, वेस्टइंडीज में 2010, श्रीलंका में 2012, बांग्लादेश में 2014 औऱ भारत में 2016 में इस टूर्नामेंट आयोजन हुआ है| जानिए अब तक के विजेताओं के बारे में |

भारतीय टीम ने आईसीसी T20 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट का सबसे पहला सीजन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था| उन्होंने साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब जीता था| इस रोमांचक मुकाबले का फैसला मैच की आखिरी गेंद पर हुआ था| जोगिंदर शर्मा को आज भी उस यादगार ओवर के लिए याद किया जाता है| इसी जीत के साथ धोनी ने पहली बार खुद को बतौर कप्तान साबित किया था|

पहले वर्ल्ड कप में रनरअप रही पाकिस्तान की टीम यूनुस खान की कप्तानी में दूसरे वर्ल्डकप में चैंपियन बनी थी| 2009 में पाकिस्तान ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर श्रीलंका को हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था| इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी थी|

2010 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ था| इस बार इंग्लैंड ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था| पॉल कॉलिंवुड की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से मात दी थी| ये इंग्लैंड का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहला आईसीसी खिताब था|

2012 का वर्ल्ड कप श्रीलंका में आयोजित किया गया था| डैरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था| खराब शुरुआत के बावजूद कैरिबियाई टीम खिताब में जीतने में कामयाब रही| सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी वहीं फाइनल में श्रीलंका को 36 रन हराकर उसने कप जीता|

2014 में टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था| मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के सामने भारत की मजबूत चुनौती थी| श्रीलंका वैश्विक टूर्नमेंट के चार फाइनल हार चुकी थी| कुमार संगाकारा की कप्तानी में टीम के पास यह आखिरी मौका था| भारत की टीम ने श्रीलंका को केवल 131 रनों का लक्ष्य दिया जिसे संगाकारा की टोली ने आसानी से हासिल कर लिया|

पिछली बार टी20 विश्व कप 2016 का आयोजन भारत में ही हुआ था| 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को कोलकाता में 4 विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था| वेस्टइंडीज इकलौती टीम है जिसने दो बार यह खिताब अपने नाम किया है और इस बार भी प्रबल दावेदार है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE