किरनापुर | न्यूज़ डेस्क | ग्रामीण युवा केंद्र किरनापुर, खेल और युवा कल्याण विभाग एवं सूर्योदय क्लब एवं उत्कृष्ट विद्यालय किरनापुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 30 दिसंबर को बेसिक ग्राउंड मैदान में फिट इंडिया अभियान के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने एवं फिटनेस, योगा, साइक्लोथोन रैली के माध्यम से स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल की तीन से चार टीमों ने भाग लिया ।
इसमें बालिका खिलाड़ियों की उपस्थिति सराहनीय रही । युवतियों में वॉलीबॉल के प्रति रुचि बालिकाओं को विकास की ओर रुझान दर्शाता है। जिसमें स्थानीय क्लब एवं शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है। इस प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों एवं खिलाड़ियों एवं अनुशासित खिलाड़ी को उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्रीमती अनीता तारन, प्रभारी प्राचार्य श्री बिसेन, श्री हरीश धुवारे क्रीड़ा प्रभारी किरनापुर, श्री सुरेंद्र चित्रीव, श्रीमती योगिता कृष्णन युवा समन्वयक किरनापुर, शिव तारन वरिष्ठ खिलाड़ी, अजय मर्सकोले सीनियर खिलाड़ी एवं हरीश भूते सीनियर खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सूर्योदय स्र्पोटिंग क्लब योगेंद्र फूलबांधे की उपस्थिति में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कार वितरित किया । फिट इंडिया अभियान के सभी खिलाड़ियों को डिजिटल सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रदान कर दिए गए। अंत में ग्रामीण युवा समन्वयक से वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा खेल संबंधी मांग भी रखी गई। जिसका समाधान जिला कार्यालय द्वारा किया जाएगा यह आश्वासन युवा समन्वयक द्वारा दिया गया।