October 07, 2021

Join With Us


आज आमने सामने होंगी कोलकाता नाइट राइडर्स-राजस्थान रॉयल्स : ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 में गुरुवार को डबल हेडर मैच खेल जाएंगे। आज दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। वो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दोनों टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

केकेआर की बात करें तो वो इस समय 13 में से 6 मैच जीतकर 12 प्वॉइंट के साथ प्वॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उसने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। यूएई लेग में केकेआर ने 6 मैच में से 4 मैच जीते गैं।

केकेआर की बात करें वो शायद ही अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करे। अगर आंद्रे रसेल फिट होते हैं तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है। हालांकि उनके खेलने की संभावना बहुत कम है।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वो इस मैच में अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। राजस्थान ने आईपीएल 14 के पहले फेज में केकेआर को हराया था। उसे दोबारा केकेआर को हराने का भरोसा है। राजस्थान की टीम अपने आखिरी मैच में केकेआर का गणित बिगाड़ सकती है।

राजस्थान को अपने पिछले मैच में मुंबई के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आरआर की अंतिम एकादश में डेविड मिलर की जगह लियाम लिविंगस्टोन को शामिल किया जा सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, टिम साउदी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स का संभावित प्लेइंग XI
एविन लुइस, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिवम दूबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर/लियाम लिविंगस्टोन, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE