October 06, 2021

Join With Us


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत : ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | आईपीएल 2021 में बुधवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना तालिका में सबसे नीचले स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होना है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मैच इस सीजन का 52वां मैच होगा।

विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए के क्वालीफाई कर चुकी है जबकि केन विलियम्यन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच बेशक मुकाबला प्लेऑफ के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन बतौर कप्तान विलियमसन और विराट के बीच भिड़ंत रोमांचक होने वाली है।

बैंगलोर की टीम 12 मैचों में 16 अंक लेकर इस समय तीसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक के साथ टॉप पर जबकि उसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स 18 अंकों के साथ तीसरे नंबर पहै। हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के बाद बैंगलोर को अपना अगला मैच दिल्ली के खिलाफ खेलना है।

टीम अगर अपने दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे और उसके पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका होगा। कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम खराब फॉर्म से जूझ रही हैदराबाद को हल्के में नहीं लेना चाहेगी और ऐसे में अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ इस मुकाबले में उतर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन/वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा/मनीष पांडे, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, सिद्धार्थ कौल।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE