October 06, 2021

Join With Us


नवरात्री 2021 संदेशों : नवरात्रि पर इन संदेशों से अपनों को दें मां के आगमन की शुभकामनाएं




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | कल से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है| नौ दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है| नवरात्रि का हर दिन मां के नौ रूपों में से एक को समर्पित होता है| आपको बता दें कि नौ देवियों को 9 दिनों तक भोग लगाया जाता है|

कहते हैं कि इस समय भक्त मां दुर्गा के लिए भोग बनाते हैं जिनसे वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं| इतना ही नहीं मां शक्ति उन्‍हें बीमारियों से मुक्‍त करती हैं और आर्थिक समस्याओं को भी दूर करती हैं|

नवरात्रि पर भक्त मां के आगमन की खुशियां मनाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं| नवरात्रि 2021 के इस ख़ास मौके पर हम आपके लेकर आए हैं कुछ खास नवरात्रि की शुभकामनाएं , नवरात्रि के संदेश

लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो॥
शुभ नवरात्रि 2021…

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे माँ,
हम सबकी जगदंबे माँ।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…

सुख, शांति और समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप और आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनाएं
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें…जय माता दी..
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
इस नवरात्रि यही हैं हमारी दुआ
जय माता दी…
हैप्पी नवरात्रि 2021…




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE