October 05, 2021

Join With Us


दिवाली पर इन राशियों पर बरसाएंगी मां लक्ष्मी अपनी असीम कृपा : ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | दिवाली को सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार माना जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली का पर्व सबसे उत्तम माना जाता है। दिवाली के दिन भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि दिवाली पर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन का अभाव नहीं होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली 04 नवंबर 2021, दिन गुरुवार को पड़ रही है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

दिवाली पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। 04 नवंबर को तुला और मकर राशि ग्रहों का खास संयोग देखने को मिलेगा। इस दिन मकर राशि में 2 और तुला राशि में 4 ग्रहों की युति रहेगी। दिवाली के दिन वृषभ राशि में राहु, तुला राशि में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा संचार करेंगे। वृश्चिक राशि में केतु, धनु राशि में शुक्र और मकर राशि में शनि और गुरु संचार करेंगे।

दिवाली पर वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस सकती है। इस दिन लक्ष्मी जी का विधि-विधान के साथ पूजन करना चाहिए। दान-पुण्य भी करना चाहिए।

मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सामने मंत्र का जाप करना चाहिए। मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को भगवान गणेश व शिव परिवार की पूजा करना उत्तम रहेगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE