मुंबई | ऋषि भट्ट | इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 50वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। चेन्नई ने अंबाती रायुडू की 55 रनों की जोरदार पारी की बदौलत दिल्ली के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक दो विकेट झटके।