October 04, 2021

Join With Us


आईपील 2021 : गिल की अर्धशतकीय पारी, कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा




मुंबई | ऋषि भट्ट | आईपीएल 2021 के 49वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर केवल 115 रनों का स्कोर बनाया, जिसे कोलकाता ने दो गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

उन्होंने 51 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। उनके अलावा नितीश राणा ने 25 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने नाबाद 18 रन और कप्तान इयोन मोर्गन ने नाबाद 2 रन बनाए। हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने दो और राशिद खान तथा सिद्धार्थ कौल ने एक-एक विकेट लिए। 

https://twitter.com/KKRiders/status/1444720132710825985?s=20




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE