October 19, 2020

Join With Us


१८ अक्टूबर देर रात को ३९ नए कोराना पाजेटिव मिले : आज ३३ मरीजों को किया गया डिस्चार्ज - अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1764 पहुंची




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | 18 अक्टूबर को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 39 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन के प्रोटोकाल के अनुसार 33 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें 18 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 1764 पर मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 1449 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 293 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 12 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को कोरोना पाजेटिव पाये गये 39 मरीजो में नगरीय क्षेत्र बालाघाट के वार्ड नंबर-01 बुढ़ी का 01 मरीज, वार्ड नंबर-32 का 01 मरीज, वार्ड नंबर-32 नर्मदा नगर का 01 मरीज, बुढ़ी का 01 मरीज, शोभापति गली का 01 मरीज, वार्ड नंबर-18 बुढ़ी का 01 मरीज, वार्ड नंबर-24 मोतीनगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर-09 गुजरी चौक का 01 मरीज, वार्ड नंबर-20 अन्नपूर्णा मंदिर के पास का 01 मरीज, वार्ड नंबर-33 का 01 मरीज, वार्ड नंबर-18 सरस्वती नगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर-26 प्रेमनगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर-17 भटेरा चौकी का 01 मरीज, वार्ड नंबर-11 बैहर रोड का 01 मरीज, जिला जेल का 01 मरीज, वार्ड नंबर-15 का 01 मरीज, वार्ड नंबर-13 बुढ़ी के 04 मरीज, गायखुरी का 01 मरीज, भरवेली का 01 मरीज, ग्राम पंचेरा का 01 मरीज, ग्राम चरेगांव का 01 मरीज, भारत पेट्रोल पंप गर्रा का 01 मरीज, वारासिवनी तहसील के ग्राम मेंडकी के 03 मरीज, नगरीय क्षेत्र वारासिवनी के वार्ड नंबर-04 का 01 मरीज, वार्ड नंबर-08 का 01 मरीज, बिरसा तहसील के ग्राम भीमजोरी का 01 मरीज, लांजी तहसील के ग्राम बड़गांव का 01 मरीज, लालबर्रा तहसील के ग्राम पोंडी का 01 मरीज, कटंगझरी का 01 मरीज, परसवाड़ा तहसील के ग्राम ठेमा का 01 मरीज, रूपझर का 01 मरीज, लीलामेटा का 01 मरीज, किरनापुर तहसील के ग्राम पानगांव का 01 मरीज एवं किरनापुर का 01 मरीज शामिल है।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा पर्याप्त संख्या में बेड का इंतजाम किया गया है। कोविड सेंटर गोंगलई बालाघाट, बैहर एवं लांजी में 575 बेड एवं आईटीआई के पीछे बुढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में आक्सीजन सुविधा युक्त 105 बेड का इंतजाम किया गया है। 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे की स्थिति में कोविड केयर सेंटर के 575 में से 116 बेड मरीजों से भरे हैं। कोरोना पाजेटिव 755 मरीजों को आरोग्या कसायम काढ़ा दिया गया है।

 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE