September 23, 2021

Join With Us


युवाओं के लिए सुनहरा मौका : यहां निकली हैं बंपर भर्तियां




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए कई अवसर उपलब्ध हैं| वर्तमान में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बंपर भर्तियां की जा रही हैं| सभी भर्तियों की विस्तृत डिटेल नीचे दी जा रही है| जिससे उम्मीदवार अपनी मनपसंद नौकरी के लिए अप्लाई कर सकें|

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले सम्बंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जरुर पढ़ लें|

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में डायरेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं| इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं| बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2021 है|

आर्मी हेड क्वार्टर सिग्नल रेजीमेंट, मेरठ कैंट ने अधिसूचना जारी कर ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं| इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं| ध्यान दें कि आवेदन जमा करने कि अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2021 है|

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अधिसूचना जारी कर सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती निकाली है| आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी| इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन सकेंगें| आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2021 तक रहेगी. बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 975 पद भरे जाएंगें|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE