September 10, 2021

Join With Us


नए एसपी ने की जुए के खिलाफ थोक में कार्यवाही : 25 थाना क्षेत्र में 114 खाईवाल एवं सटोरी गिरफ्तार , भेजा गया जेल




रायपुर | विक्की चौहान | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पदस्थ नवनियुक्त एसपी प्रशांत अग्रवाल चार्ज संभालते ही एक्शन मोड़ में आ गए हैं. एसपी ने सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने शुरू कर दिया है |

गुरुवार को जिले भर में छापेमार कार्रवाई कर 25 थाना क्षेत्र से 100 से अधिक सटोरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है |

दरअसल रायपुर जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे |

समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाकर पेट्रोलिंग की |

गुरुवार को रायपुर पुलिस ने सट्टा संचालित करने वाले खाईवाल, सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खाईवाल और सटोरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई. पुलिस कुल 114 खाईवाल और सटोरियों के खिलाफ 4 क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE