September 09, 2021

Join With Us


गणेश चतुर्थी : जानिए किन राशियों पर रहती है गणपति बप्पा की विशेष कृपा




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश महोत्सव की शुरु आत भी हो जाती है। देशभर में गणेश चतुर्थी के पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। गणपति भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति की कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है।

मेष राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है।
इस राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं।
ये लोग हर काम में निपुण होते हैं।
भगवान गणेश की कृपा से मेष राशि वाले लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
मेष राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए।
इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है।

मिथुन राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मिथुन राशि पर भगवान गणेश मेहरबान रहते हैं।
ये लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं।
मिथुन राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं।
इन लोगों को रोजाना भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
ये लोग पढ़ाई- लिखाई में भी काफी तेज होते हैं।
इन लोगों से जीत पाना मुश्किल होता है।
मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव काफी दयालु होता है।

मकर राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भगवान गणेश मकर राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं।
ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
इन लोगों पर आंख बंद कर विश्वास किया जा सकता है।
इन लोगों का दिमाग काफी तेज चलता है।
ये लोग पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं।
मकर राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE