बालाघाट | V CAN न्यूज़ डेस्क | दीनदयाल अन्त्योदय योजना ग्रामीण कौशल योजना प्रशिक्षण संस्थान बालाघाट एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सयुक्त तत्वावधान में पैकर्स एंड मूवर्स का 90 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया जिसका शुभारंभ जिला पंचायत प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थीयो को प्रोत्साहित करते हुये सम्पुर्ण निष्ठा एवं लगन से प्रशिक्षण पुर्ण करने हेतु प्रेरित किया।
साथ ही यह भी बताया कि इस कोरोनाकाल में कई परिवारों को अपने परिजनो को खोना पड़ा है, जिससे उनकी रोजीरोटी छिन गयी।
ऐसे समय मे मध्यप्रदेश सरकार प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अनेकों कदम उठा रही है।
साथ ही अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना, समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि एवं बैंकों से प्राप्त क्रेडिट लिंकेज आदि उपलब्ध राशियों से अपना स्वंय का व्यवसाय शुरू करें एवं ग्रामीण स्तर पर ही अन्य बेरोजगार व्यक्तियों हेतु रोजगार सृजन करें।
इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश बेदुआ जिला परियोजना प्रबंधक ने अथिति के उद्बोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियो को प्रोत्साहित करते हुये शासन के माध्यम से संचालित की जा रही शासकीय योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही अवगत कराया गया कि इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त विकासखंडों से बेरोजगार युवतियो को प्रशिक्षण हेतु उपस्थित हुए हैं।
योग्यता हेतु प्रशिक्षणार्थियों का बीपीएल होना अथवा उसके परिवार से किसी भी महिला सदस्य का मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूह में जुड़ा होना अनिवार्य है।
यह 90 दिवसीय पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण निःशुल्क है जिसमे गणवेश, भोजन, प्रशिक्षण मटेरियल आदि सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। समय समय पर आयोजित विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों के माध्यम से भी कई बेरोजगार युवतियो ने उक्त दोनों प्रशिक्षणों हेतु अपनी उपस्थिति दी है।
इस अवसर पर श्री सूर्यकांत चंद्रवार संस्था संचालक ने सर्वप्रथम अथितियो का पुस्प गुछ से स्वागत किया एवं आभार व्यकत किया। कार्यक्रम के अंत मे माननीय प्रधान-जिला पंचायत द्वारा परिसर में पौधा प्रदाय किया गया।
महोदया द्वारा प्रक्षिक्षणनार्थी युवतियो को पुस्तक सामग्री एवं गणवेश आदि वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।