भिलाई | जगजीत सिंह | दिनांक 20.08.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि सडक 21 पंचशील स्कुल के पास गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार मे एक महिला अपने घर के सामने मोहर्रम पर शराब भट्ठी बंद होने से अवैध रूप से शराब बिकी कर रही है । की सूचना पर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में खुर्सीपार पुलिस महिला स्टाप के साथ रवाना होकर सड़क 21 जोन 01 गौतम नगर पहुचा जहां पर एक महिला घर से निकाल निकाल कर शराब बिक्री कर रही थी |
जिसे घेराबंदी कर पकडा नाम पूछने पर अपना नाम टी पार्वती पति स्व टी मिकेल उम्र 45 वर्ष निवासी सडक 21 पंचशील स्कूल के पास गौतम नगर खुर्सीपार का रहने वाली बतायी आरोपिया के कब्जे से देशी / विदशी शराब मंदिरा कुल 34 पौवा 6.120 बल्क लीटर कीमती 2,880 रूपये को जप्त किया गया आरोपिया के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
अपराध उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे सहायक उप निरीक्षक विवेक राम चंद्रवंशी , आरक्षक राकेश अन्ना आरक्षक दीपक सिंह महिला आरक्षक तोषी गोश्वामी , सिविल टीम आरक्षक सत्येन्द्र मढरिया , आरक्षक अरविन्द मिश्रा की विशेष भूमिका रही |