भिलाई | जगजीत सिंह | मुखबीर से सूचना मिली की मिलावट पारा केनाल रोड खुर्सीपार मे एक व्यक्ति काले रंग के मेस्ट्रो ( स्कुटी ) मे गांजा रखा है जो बिकी करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है ।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे एक टीम बनाकर केनाल रोड पहुचा जहाँ मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार मेस्ट्रो ( स्कुटी ) वाहन सवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा नाम पूछने पर अपना नाम आरोपी निखिल श्रीवास्तव पिता राकेश श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी जामुल का रहने वाला बताया ।
आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक झिल्ली मे भरा मादक पदार्थ 950 ग्राम गांजा कीमती 5000 रूपये मिला आरोपी को धारा 91 जॉफौ का नोटिस देकर गांजा रखने बिकी के संबंध में लायसेस पेश करने बोला जो कोई कागजात पेश नही किया आरोपी का कृत्य 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक ए के देवांगन आरक्षक राकेश चौधरी , आरक्षक डी प्रकाश की विशेष भूमिका रही ।
नोट - विगत एक माह के अंदर खुर्सीपार पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत 04 कार्यवाही की गई है ।