August 18, 2021

Join With Us


शादी का झांसा दे कर किया 2 साल तक रेप : ऑटो के प्यार का पेट्रोल ख़त्म - आरोपी फरार




रायपुर | विक्की चौहान | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती ने अपने साथ प्यार में मिले धोखे की रिपोर्ट दर्ज कराई है | युवती का कहना है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ प्यार का नाटक किया और उसका नजायज फायदा उठाया | लड़की ने माना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रिश्ता तोड़ कर कहीं चला गया | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है |

सूत्रों के के अनुसार आरोपी का नाम सुनील चेलक है और वह पेशे से ऑटो ड्राइवर है | पुलिस का कहना है कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि साल 2019 में तेलीबांधा इलाके की रहने वाली लड़की की दोस्ती माना के टेमरी इलाके के रहने वाले सुनील नाम के ऑटो चालक से हुई थी | वह अक्सर बोरियाकला से तेलीबांधा आना-जाना करती थी | इस दौरान वह अक्सर सुनील के ऑटो में बैठकर सफर किया करती थी |

सुनील की बातों में आकर युवती को भी उससे प्यार हो गया | युवती ने बताया कि सुनील एक दिन उसे लेकर अपने घर गया | जहां उसने युवती के साथ संबंध बनाए , युवती के मनाा करने पर उसने शादी का वादा किया | करीब 2 साल तक ऐसा चलता रहा और अब वह शादी करने से मुकर गया और युवती को छोड़कर चला गया |

युवती का कहना है कि उसके साथ रेप हुआ है | पुलिस ने आरोपी सुनील चेलक की तलाश शुरू कर दी है | युवती आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई की मांग कर रही है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE