August 17, 2021

Join With Us


शातिर वाहन चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार : वाहन बदल बदल कर चलाने का था शौक




भिलाई | जगजीत सिंह | छावनी दिनांक 17.08.21 पुराने शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार वाहनों के नंबर प्लेट से नंबर मिटा कर वाहन को अस्पताल के स्टैंड में रखता था खड़े वाहनों को बदल बदल कर चलाने का था शौक आरोपियों से 04 मोटरसाइकिल एक एक्साइड कंपनी की कार की बैटरी बरामद शहरी क्षेत्रों में हो रही लगातार चोरियों के उपर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में सिविल टीम व थाना के पेट्रोलिंग टीम को आदतन चोर व संदेहीयो पर निगाह रखने का निर्देश दिया गया मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो संदिग्ध लड़के मोटरसाइकिल चोरी कर लगातार वाहन बदल बदल कर घूम रहे हैं |

मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है जिन्हें अलग - अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम

( 1 ) किशन देवांगन पिता ईश्वर देवांगन उम्र 36 साल पता सड़क 16 सेक्टर 2 भिलाई नगर

( 2 ) कुंदन वर्मा पिता जसवीर वर्मा उम्र 22 साल साकिन कैंप 1 गुरुद्वारा के सामने छावनी भिलाई

आरोपी किशन से पूछताछ करने पर दुपहिया वाहन को जवाहर नगर देसी शराब भट्टी , पावर हाउस मार्केट ,, अंग्रेजी शराब भट्टी पावर हाउस व एक बैटरी अकाश गंगा सुपेला से खड़ी कार से चोरी करना कबूल किया |

उसी क्रम में आरोपी कुंदन से पूछताछ करने पर तालपुरी रूआबांधा से मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी करना बताया दोनों आरोपियों से वाहनो को बरामद किया गया तरीका वारदात मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपी किशन देवांगन द्वारा बताया गया कि शराब भट्टी , मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चुराकर नंबर प्लेट से नंबर हटा कर घूमा करता था वह बाद में वाहन किसी अस्पताल के स्टैंड में या अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया करता था वर्तमान में शराब पीने का शौक पूरा करने में होने वाले पैसों की कमी के कारण वाहन को बेचने के लिए ग्राहक को तलाश कर रहा था |

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक श्री विशाल सोन , उप निरीक्षक रामेंद्र यादव व सिविल टीम से आरक्षण अरविंद मिश्रा , सत्येंद्र मढरिया , रिंकू सोनी व छावनी पेट्रोलिंग की सराहनीय भूमिका रही |

आरोपी किशन देवांगन से बरामद सामान व कार्रवाई

थाना : - छावनी धारा 41 ( 1 + 4 ) जा.फौ

प्रार्थी : - शासन की ओर से

मशरूका :

  1. बजाज प्लैटिना क्र . C.G.04LS1745

2. हीरो पैशन प्रो क्र . C.G.04 DZ8945

3. एक्टिवा क्र . C.G.07AT 4415

4.EXIDE की कार की बैटरी

5. थाना : -वैशाली नगर अप . क्र .137 / 21 धारा 379

प्रार्थी : -किशन बिसाई पिता जगन्नाथ उम्र 60 साल सांतिपारा कैंपॉर्न छावनी

मशरूका : - एक्टिवा C.G.07AT 4415

आरोपी कुंदन उर्फ कुंभज कुमार वर्मा से बरामद मशरूका व कार्रवाई

थाना - भिलाई नगर अप.क्र .369 / 21 धारा 379

प्रार्थी : - आकाशदीप बांग्ला पिता मसीह चरण बांग्ला उम्र 21 वर्ष पता डी ब्लॉक तालपूरी रूआबांधा

भिलाई नगर मशरूका : - मो.सा.हीरो स्प्लेंडर प्लस क्र . C.G.15 CQ 3953

बरामद सामान की कुल कीमत 192500 रूपए है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE