पुरानी रंजिश बना हत्या का कारण
दुर्ग | सौरभ कुमार | दिनांक 15.08.2021 की रात्रि करीबन 8.00 बजे चौकी अंजोरा को सूचना मिली कि बाजार चौक रसमड़ा में पूर्व सरपंच कचरा बाई का नाती करण ठाकुर की हत्या हो गई है । तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग कौशलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई । विशेष टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर रसमड़ा गांव को घेरने के लिए निर्देशित किया गया । अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी इधर उधर छुप गए थे ।
पूरे क्षेत्र की सघन चेकिंग की गई । इस दौरान सूचना मिली कि दो आरोपी एक मकान की छत पर छुपे हुए है जो पुलिस के मौके पर तत्काल पहुंचते ही एक छत से दूसरे छत भागता हुआ चकमा देने की कोशिश करने लगा । जिनको पीछा कर पकड़ा गया । तीसरा आरोपी आंवला नर्सरी में छुपा हुआ था । जिसे मोबाईल टार्च की रोशनी में चारो तरफ से तलाश कर घेराबंदी कर पकड़े ।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और बोल्डर की जप्ती की गई । आरोपियों के विरूद्ध चौकी अंजोरा से कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक नरेश पटेल , सउनि देवशरण सिंह , आरक्षक जावेद खान , प्रदीप ठाकुर , फारूख खान , धीरेन्द्र यादव , चित्रसेन साहू , भानूप्रताप यादव , बी . लक्ष्मण राव , राजकुमार दलई , गोविंद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।