भिलाई | जगजीत सिंह | दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर के जोशी के मार्गदर्शन मे सुपेला पुलिस के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो मे त्वरित धरपकड करते हुए नेहरुनगर वेस्ट के मकान मे पीजी मे रहने वाले स्टूडेंस के अलग अलग दो मकानो मे एक ही रात मे चोरो द्वारा एक लेपटाप सहित चार नग मोबाईल की चोरी की गई थी , सूचना मिलने के 24 घंटे के अन्दर ही चोर गिरोह के तीन सदस्यो को पकड कर उनसे माल का रिकव्हरी करने मे सुपेला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है ।
संबंधित मामले मे थाना सुपेला के अपराध क्र . 650/2021 धारा 457,380 भादवि के प्रार्थी आर्शीवाद खुटिया निवासी 39/6 स्ट्रीट 10 नेहरु नगर वेस्ट के घर दिनांक 12, 13/08/2021 की दरम्यानी रात को चोरो के द्वारा एक लेपटाप एचपी कंपनी का एवं नग कीमती मोबाईल एवं नगदी रकम 6500 / - रुपये नेहरु नगर वेस्ट में चोरी किया गया था ।
उसी रात को एक अन्य वारदात मे अपराध क्र . 651/2021 धारा 457,380 भादवि के प्रार्थिया तेजस्वी चौधरी निवासी नेहरु नगर वेस्ट स्ट्रीट 11 के घर से तीन नग कीमती मोबाईल व नगदी रकम 12,000 / - रुपये का चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सुपेला मे दिनांक 14/08/2021 को दर्ज कराने उपरांत सुपेला पुलिस की टीम के द्वारा तवरित कार्यवाही कर आरोपी कोमल सोनी , राहुल थापा , दीपक कुमार को चंद घंटो के भीतर ही पकड कर चोरी गये लेपटाप , तीन नग कीमती मोबाईलो को जुमला कीमती करीबन 1.50,000 / - रुपये का मसरुका बरामद किया गया है ।
उक्त आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है , उक्त मामले में अन्य आरोपी फरार है जिससे चोरी के अन्य मोबाईल व रकम बरामद होने की संभावना है । पकडे गये आरोपी पुराने शातीर चोर है जिनके के विरुद्ध चोरी के कई प्रकरण दर्ज है । सुपेला पुलिस के द्वारा चोरी के अन्य प्रकरणो मे आरोपियो से पूछताछ की जा रही है ।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही मे ,निरी थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव , सउनि रजनीकांत दीवान , प्रआर. राजेशसिंह , संतोष शर्मा , आरक्षक रविसाव , विशाल , डिकेश बंछोर , आर. चालक बसंत का विशेष योगदान रहा ।