राजनांदगाव | केजन साहू | पुलिस अधीक्षक महोदय डी श्रवण राजनांदगांव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जयप्रकाश बढ़ाई मानपुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय हरीश पाटील मानपुर के मार्गदर्शन पर अवैध जुआ/सट्टा खेलने पर अन्कुश लगाने की निर्देश पर ग्राम साल्हे भट्टी में आज दिनांक 12/08/2021 को मुखबिर से सूचना मिलने पर अवैध जुआ खेलने पर कार्रवाई के दौरान आरोपी विक्की बन्सोड, पिता नरेश बन्सोड, उम्र 23 वर्ष,साकिन साल्हे भट्टी थाना औधी,सीया राम यादव पिता जोहरी उम्र 48 वर्ष साकीन डोंगरगांव थाना औधी, मुकुंदा दखने पिता सोमा जी दखने उम्र 52 वर्ष साकीन डोंगरगांव थाना औधी , तुकाराम पिता जोमा जी दखने उम्र 45 वर्ष साकीन डोंगरगांव थाना औधी जिला राजनांदगांव छ ग घटना स्थल तुकाराम के घर के सामने रोड़ ग्राम साल्हे भट्टी में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।
आरोपी विक्की बन्सोड के फड़ से 100 रुपए व पास से 50रुपए सीया राम यादव के फड़ से 200 रूपए व पास से 50 रूपए मुकुंदा दखने के फड़ से 100 रूपए व पास से 50 रूपए तुकाराम के फाड् से 170 रूपए व पास से 30 रूपए कुल जुमला कीमती 850 रूपए एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कारवाई किया गया है इस जुआ रेड कारवाई में प्रधान आरक्षक 594 शंकर कारुणिक, आरक्षक कमलेश कौशल, छन्नु लाल खुटे,रमेश ठाकुर, रमेश कतलाम का सराहनीय योगदान रहा।