August 12, 2021

Join With Us


बेकसूर को घर से घसीट कर सड़क पर पीटा : बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज




पिता से लिपटकर बेटी बोली-अब्बा को न ले जाओ, उन्हें छोड़ दो

आउटर दिल्ली | कलीम खान | उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक बेकसूर युवक को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर पीट दिया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे पीटते हुए चौराहे तक ले गए और यहां भी जमकर पिटाई की। पिता को पिटता देखकर बच्ची भी पास में खड़ी उसकी सात साल की बच्ची आकर पिता से लिपट गई। घर से लेकर चौराहे तक अपने पिता से लिपटते हुए बच्ची आ गई।

बच्ची उन लोगों से अपने पिता को छोड़ने की गुहार लगा रही थी । बच्ची रोते हुए बोली, अब्बा को न ले जाओ, उन्हें छोड़ दो। युवक को पीटने का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामला कानपुर जिले का है। बर्रा-8 में 14 साल की लड़की से छेड़छाड़ और धर्मांतरण का दबाव बनाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस के रोकने पर उनकी नोकझोंक भी हुई।

पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज की थी, तब से आरोपित परिवार को धमका रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। माहौल बिगड़ने की आशंका पर बर्रा थाने की फोर्स और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हो गए।

विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम से पीड़िता ने पुलिस पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने देर रात बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के रोक के बावजूद नारेबाजी कर जुलूस निकाला और आरोपितों के घर से एक युवक को पकड़ चौराहे पर लाए।

पुलिस के छुड़ाने के दौरान कार्यकर्ता उनसे भी बहस करने लगे। किसी तरह से युवक को उनसे छुड़ाकर थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर क्राइम मो. आसिफ ने बताया कि लोगों ने जिसे पकड़ा था, वह आरोपित नहीं है। इसलिए उसे छोड़ दिया गया है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE