दुर्ग | सौरभ कुमार | छत्तीसगढ़ साशन के निर्देश अनुसार आज 2 अगस्त से प्राइमरी स्कूल , हाई स्कूल खुलने है | कोरोना कहर और डर अभी भी माता पिता को बच्चों को स्कूल भेजने से रोक रहा है | समोदा सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी देशमुख ने V - CAN न्यूज़ के माध्यम से प्राइमरी स्कूल समोदा के सभी छात्रों से एवं अहिवारा नगर पंचायत के सभी नागरिकों से अपील की है की वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें | बच्चों की पढ़ाई के नुक्सान की भरपाई तो नहीं की सकती परन्तु उन्हें वापस स्कूल भेजकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है |
उन्होंने बताया की स्कूल को सैनेटाइज़ किया जा चूका है | शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा | कोरोना गाइडलाइन का भी पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा | जिन बच्चों को बुखार , सर्दी , खांसी होगी या ऐसे कोई लक्षण दिखेंगे तो शाला में प्रवेश नहीं दिया जायेगा | तथा उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ केंद्र भेजा जायेगा |