बलौदाबाजार | बलबीर सिंह | घटना तुलसी थाना भाटापारा जिला बलोदा बाजार की है | दिनांक 19.05.21 को प्रार्थी शिव कुमार साहू पिता मंगलू साहू उम्र 38 वर्ष साकिन तुलसी थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.05.21 को इसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया गुम इंसान जांच पर से संदेही होम लाल पाल के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की शंका पर संदेही के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|

महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बलौदा बाजार भाटापारा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बलौदा बाजार भाटापारा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित किया गया पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिए गए निर्देशों का पालन में खरे उतरे पुलिस टीम को जरिए मुखबीर एवं विशेष सूत्रों से पता चला कि पीड़िता एवं संदेही होम लाल पाल पुणे से घर आ रहे हैं कि सूचना पर ग्राम चंदेरी के पास घेराबंदी कर तैनात थे |
उसी दौरान पीड़िता एवं संदेही होम लाल पाल को दबोच कर पुलिस हिरासत में लेकर पीड़िता से पूछताछ कर कथन लिया गया जो आरोपी होम लाल पाल पिता परस पाल उम्र 19 वर्ष साकिन चंदेरी थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर रायपुर से पुणे ले जाकर लगातार शारीरिक संभोग करना बताई एवं आरोपी को पूछताछ करने पर घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किया जो आरोपी का कृत्य अपराध धारा का सबूत पाए जाने से दिनांक 16.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया |
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान सहायक उपनिरीक्षक मनोहर सिंह राजपूत आरक्षक धर्मेंद्र यादव केशव भट्ट महिला आरक्षक सोनम भट्ट अहिल्या वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा |