July 17, 2021

Join With Us


UGC ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर और गाइडलाइन्स: 1 अगस्त से शुरू होंगे यूनिवर्सिटी के एडमिशन




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 2021-22 सेशन के लिए एकेडमिक कैलेंडर और एग्जाम के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसमें कहा गया है कि सभी विश्वविद्यालयों को 31 अगस्त 2021 से पहले फाइनल ईयर और सेमेस्टर के एग्जाम करवाने होंगे। नए एडमिशन को लेकर भी UGC ने निर्देश दिए हैं।

गाइडलाइंस के मुताबिक 2021 में अंडर ग्रेजुएट्स के एडमिशन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा गया है। इसके तहत एडमिशन की शुरुआत CBSE, ICSE और दूसरे स्टेट बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद यानी 1 अगस्त से की जाएगी। नया एकेडमिक सेशन 1 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा।

सभी विश्विद्यालयों को एडमिशन प्रोसेस 30 सितंबर 2021 तक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। खाली सीटें भरने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। किन्हीं वजहों से 12वीं के किसी बोर्ड का रिजल्ट देरी से आता है तो नया सेशन 18 अक्टूबर से शुरू किया जा सकता है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 अक्टूबर तक एडमिशन कैंसिल कराने वाले छात्रों से यूनिवर्सिटी कैंसिलेशन फीस नहीं ले सकेगी । 31 दिसंबर तक एडमिशन कैंसिल कराने वाले छात्र से अधिकतम 1 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस के रूप में लिए जा सकते हैं।

सेशन ऑनलाइन चलेगा या ऑफलाइन चलेगा इसका फैसला राज्य खुद कर सेक्टर है | एकेडमिक कैलेंडर और गाइडलाइंस NICTE, NCTE, BCI, NMC, DCI, NIC, PCI और आयुष सभी शैक्षणिक संस्थानों से विचार करने के बाद जारी की जाएगी

कुछ राज्यों के स्टेट बोर्ड पहले ही 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर चुके हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं, जबकि कई राज्यों में 12वीं का रिजल्ट आना अभी बाकि है उम्मीद है कि सभी स्टेट बोर्ड 31 जुलाई से पहले 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर देंगे। UGC ने उम्मीद जताई है कि CBSE और ICSE बोर्ड भी तय समय तक रिजल्ट जारी कर देंगे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE