July 16, 2021

Join With Us


पोस्‍ट मेट्रिक छात्रवृत्ति : आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्‍त




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | महाविद्यालयों, आई.टी.आई, अन्‍य डिप्‍लोमा पाठ्यक्रम में अध्‍ययनरत आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों को वर्ष 2020-21 के लिए पोस्‍ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किये जाने के लिए जनजातीय कार्य विभाग द्वारा MPTAAS पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा प्रारंभ की जा चुकी है ।

आदिवासी वर्ग के विद्यार्थी शिक्षण सत्र 2020-21 की पोस्‍ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए MPTAAS पोर्टल पर पोस्‍ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते है । वर्ष 2020-21 के लिए MPTAAS पोर्टल पर पोस्‍ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्‍त 2021 है ।

समस्‍त संस्‍था प्राचार्यो से यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने स्‍तर से भी उनकी संस्‍था में अध्‍ययनरत आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन किये जाने हेतु सूचित करें ।

संस्‍था प्राचार्यों को निर्देश जारी किये गये है कि उनके लॉगिन में छात्रवृत्ति का आवेदन ऑनलाईन प्राप्‍त होने के पश्‍चात तत्‍काल उनको वेरिफाई कर स्‍वीकृति की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ शीघ्र प्राप्‍त हो सकें ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE