July 16, 2021

Join With Us


सिमगा पुलिस की छापामार कार्यवाही : 105 पाव देशी मदिरा मसाला कीमत 10500 रु. जब्त




तिल्दा | बलबीर सिंह फुल | थाना सिमगा प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में सउनि रणजीत छात्रे एवं प्रधान आरक्षक अलख राम डहरिया आरक्षक अजय साहू कृष्ण कुमार यादव धर्मेंद्र यादव केशव भट्ट को दिनांक 15.07.21 को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा निवासी लक्ष्मी पति रामसिंग साहू अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रही है |

सूचना पर स्टाफ एवं गवाह को साथ लेकर ग्राम लिमतरा आरोपिया के घर पहुंचकर घेराबंदी कर मकान में कार्यवाही किया गया | घर में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 105 पाव देसी मदिरा मसाला कीमती 10500 रु. मिला | जिसके द्वारा शराब रखने तथा उक्त शराब को बिक्री करने हेतु ग्राम लिमतरा का ही राहुल टंडन एवं नरेंद्र कुर्रे द्वारा घर पहुंचाना बताई |

राहुल टंडन एवं नरेंद्र कुर्रे को मौके में स्टाफ के तलब कर पूछताछ कर दमेमोरंडम कथन लिया गया आरोपीया लक्ष्मी साहू का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से के मुताबिक जब्ती पत्रक में जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया |

आरोपीयान 1. श्रीमती लक्ष्मी साहू पति राम सिंग साहू उम्र 42 वर्ष साकिन लिमतरा 2. राहुल टंडन पिता निर्मल टंडन उम्र 19 वर्ष साकिन सतनामी पारा लिमतरा 3. नरेंद्र कुर्रे पिता भंवरलाल कुर्रे उम्र 30 आरोपियों को गिरफ्तारी का बताकर गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई मामला गैर जमानती होने से आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE