खड़गांव पुलिस की कार्यवाही, महाराष्ट्र से आरोपी को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव | केजन साहू | खड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोरिया ठाकुरटोला में नाबालिग लडक़ी को आरोपी युवक उमाशंकर ने बहला फुसलाकर भगा ले गया था और दैहिक शोषण करता रहा,प्रार्थी धनसिंह मंडावी ने खड़गांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात युवक द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है खड़गावं पुलिस धारा 363 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था |
कुछ दिनों पश्चात नाबालिग पीड़िता अकेली अपने गांव वापस लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई । महिला पुलिस द्वारा पीड़िता का कथन कराया गया कथन में पाया गया कि आरोपी उमाशंकर पिता सगनलाल कोरटिया उम्र 24 वर्ष निवासी डुंडेरा थाना मोहला द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था | और शारीरिक संबंध बनाया गया है, खड़गांव पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 366,376 (2एन) 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपी की खोजबीन शुरू किया गया जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी नागपुर महाराष्ट्र में एम्स में कार्यरत हैं खड़गांव पुलिस टीम नागपुर से आरोपी को हिरासत में लेकर खड़गांव थाना लाया गया जिसे आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े, पुरुषोत्तम निर्मलकर ला योगदान रहा ।