July 14, 2021

Join With Us


दो दिन पहले की घोषणा भूल गए शिवराज : स्कूल कॉलेज खोलने की दी अनुमति




शिक्षा मंत्री ने कहा था किसी कीमत पर नहीं झुकेंगे

भोपाल। न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार को हड़ताल की धमकी दी थी। करीब 8000 स्कूल संचालकों ने 12 जुलाई को एक दिन की हड़ताल की थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि दिनांक 25-26 जुलाई से कक्षा 11 व 12 वीं की कक्षाएं चालू होंगी। दोनों कक्षाएं 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ शुरू की जाएंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक तीसरी लहर किं स्थिति नहीं रही तो छोटी कक्षाएं भी लग सकेंगी। इसके अलावा 50% क्षमता के साथ एक अगस्त से कालेज भी खुलेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा था किसी कीमत पर नहीं झुकेंगे
प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा की जा रही हड़ताल के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि सरकार किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगी। जिस दिन प्राइवेट स्कूल संचालकों ने हड़ताल की घोषणा की थी उसी दिन शिक्षा मंत्री ने ट्यूशन फीस वाला आदेश जारी कर दिया था। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्यूशन फीस के मामले में घोषणा कर दी थी लेकिन आज सारी बातें बदल गई हैं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE