राजनांदगांव | केजन साहू | जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में प्रार्थी झुमुक लाल साहू पिता स्व टीकाराम साहू उम्र 53 वर्ष साकिन ग्राम धनोरा जिला दुर्ग के द्वारा आज दिनांक-09.07.2021 को थाना सोमनी में उपथित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि दिनांक-05.07.2021 को ग्राम अंजोरा दुर्ग पारा निवासी सोमेश वैष्णव ने पुराना देनदारी के रकम को वापस करने के लिए शासकीय अस्पताल सोमनी के पास बुलाया था, जहाँ वह सुबह करीब 10:00 बजे पहुंचा तो सोमेश वैष्णव अपने 4 साथियों के साथ जो सभी मास्क पहनकर चेहरे को ढके हुए थे।
सफेद रंग की स्वीट वाहन कार क्रमांक-सी.जी.-08 ए.एच.-2980 में शासकीय अस्पताल सोमनी के पास आये और प्रार्थी के मोटर सायकल को सोमेश वैष्णव के द्वारा जबरदस्ती छिन लिया गया और उसके साथ में आये अन्य लड़को के द्वारा जोर जबरदस्ती कर स्वीफ्ट कार में बैठा लिये और चलती कार में प्रार्थी के मोबाईल फोन, पर्स में रखे 15 हजार रूपये, ए.टी.एम. कार्ड, सोने की अंगूठी व चैन को जबरदस्ती छिनकर अपने पास रख लिये ग्राम तिरगा झोला की ओर ले जाकर वाहन में बैठे मास्क पहने एक लड़का के द्वारा मेरी भांजी को प्रेगनेट किये हो अगर 30 लाख रूपये की व्यवस्था नही करोगे तो मारकर फेंक देंगे की धमकी चाकू दिखाकर देने पर प्रार्थी अपने दोस्त के माध्यम से पैसे की व्यवस्था करने लगा।
प्रार्थी झुमुक लाल साहू के द्वारा भरसक प्रयास करने के बाद भी रकम की व्यवस्था नही होने पर सोमेश वैष्णव और उसके अन्य 4 साथियों के द्वारा गाड़ी रोककर मारपीट कर जबरदस्ती शराब पिलाकर नग्न अवस्था में उसका विडियों बनाकर अपहरण कर 30 लाख रूपये की फिरौती की मॉगकर पर्स, अंगूठी, चैन को लूट लेने का उल्लेख प्रस्तुत आवेदन पत्र में होने से घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारीगण को दिया जाकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक व्ही. बी. नंद (प्रभारी) के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर थाना सोमनी के अपराध कमांक-97/2021 धारा- 394, 386, 365 34 भादवि. के मामले में फरार आरोपीगण की गिरफ्तारी पतासाजी हेतु थाना सोमनी एवं सायबर सेल राज. की संयुक्त टीम गठित किया जाकर अलग-अलग क्षेत्रों में स्टॉफ रवाना किया गया था।
पतासाजी के दौरान प्रकरण के फरार आरोपी सोमेश वैष्णव पिता स्व.श्री बल्लूदास वैष्णव उम्र 38 वर्ष साकिन ग्राम अंजोरा दुर्ग पारा थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ.ग.) को उसके भिलाई स्थित ठिकाने से गिरफ्तार कर पुछताछ किया गया जो घटना में योगेश देवांगन निवासी ग्राम बोरी, ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम मोहारा, इंदल यादव निवासी रामनगर राजनांदगाँव एवं शिवाकान्त ताम्रकार निवासी ग्राम बोरी की संलिप्तता होना स्वीकार किया।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना टीम के माध्यम से आरोपी- ओमप्रकाश यादव पिता फगुवा राम यादव उम्र 30 वर्ष (ड्रायवर) साकिन मोहारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगाँव (छ.ग.) एवं योगेश देवांगन पिता फागू राम देवांगन उम्र 27 वर्ष साकिन बोरी पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगाँव (छ.ग.) को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई हैं। मामले में शेष 2 आरोपी फरार जिनकी पतासाजी सरगर्मी से की जा रही हैं, जिनकी शीघ्र ही मामले में गिरफ्तारी की जावेगी। उपरोक्त गंभीर मामले के निराकरण में थाना सोमनी स्टॉफ एवं सायबर सेल की भूमिका सराहनीय रही।