नई दिल्ली । गुरमीत सिंह | बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक कलयुगी चाचा ने अपने खून के ही रिश्ते को दागदार कर दिया है। आरोपित चाचा ने अपनी भतीजी के साथ घिनौना काम किया फिर मामले को दबाने के लिए पीड़िता के परिजनों को रुपयों का लालच दिया। बच्ची और चाचा खेत की रोपनी करने के लिए गए हुए थे।
वहां बच्ची को अकेला पाकर चाचा ने उसके साथ रेप किया। घटना के बारे में लड़की ने जब अपने परिजनों को जानकारी दी तो आरोपी ने उन्हें पैसों का लालच देना शुरू कर दिया।
पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की बात नहीं मानी और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तों को दागदार करने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।