August 31, 2026

Join With Us


धमधा रोड सब्जी मंडी में 600 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग | सोनम कौर | थाना मोहन नगर पुलिस को नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा धमधा रोड सब्जी मंडी, दुर्ग क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 600 नग नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं 230 रुपये नगद बरामद हुए।

पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कृष्णा दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदरा पारा, ग्रीन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। बरामद नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा नशीली टैबलेट को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर बिक्री/आपूर्ति के उद्देश्य से रखने की जानकारी सामने आई, जिस पर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई कर नशीली दवाएं बरामद की गईं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE