August 21, 2026

Join With Us


शहर में पाईप लाईन के माध्यम से घरो पहुंचेगी प्राकृतिक गैस : महापौर ने निगम, खाद्य एवं एजेन्सी की ली संयुक्त बैठक

छोटी पाईप लाईन के जरिए घरो तक बहुत जल्द पहुचेगी रसोई गैस-मधुसूदन यादव




राजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया | बड़े राज्यो के शहरो में पाईप लाईन से प्राकृतिक गैस पहुचाने की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के शहरो में भी इसका लाभ देने छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ शहरी गैस नीति 2026 को मंजूरी दी है। जिसके क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के बडे शहरो में सिटी गैस के नाम से कार्य किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह की पहल पर संस्कारधानी के नागरिको को भी इसका लाभ देने सीधे घरो तक प्राकृतिक गैस (पी.एन.जी.) पहुचाने की तैयारी शुरू हो गयी है। महापौर मधुसूदन यादव ने आज अपने कक्ष में निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य आलोक श्रोती की उपस्थिति में नगर निगम, खाद्य एवं एजेन्सी की बैठक लेकर सिटी गैस परियोजना के कार्य योजना की जानकारी लेकर चर्चा किए।

महापौर यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ शहरी गैस नीति 2026 को मंजूरी देकर प्रदेश वासियो को पाईप लाईन से सीधे घरो तक प्राकृतिक गैस (पी.एन.जी.) पहुचाने की अच्छी पहल की गयी है। राजनांदगावं वासियो को भी इसका लाभ देने विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. रमन सिंह की पहल पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घरो में पाईप लाईन के माध्यम से गैस पहुचने से सिलेण्डर से मुक्ति मिलने के साथ साथ राशि भी कम लगेगी। उन्होंने तैयारी के संबंध मे खाद्य अधिकारी एवं एजेन्सी से जानकारी ली तथा योजना का लाभ देने कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी ने बताया कि राजनांदगांव जिले में वर्तमान में 15 एलपीजी गैस एजेंसियां संचालित हैं और करीब ढाई लाख उपभोक्ता हैं। ऐसे में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार होने पर बड़ी संख्या में लोगों के सामने रसोई गैस का वैकल्पिक सिस्टम होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत शहर में पाइप लाइन का पहला विस्तार विकसित पॉश कॉलोनियों में होगा। पुराने शहर और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, बाद में नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में अंबेडकर चैक, बसंतपुर चैक, गोकुल नगर, आरके नगर सहित आसपास के क्षेत्रों को पाइप लाइन के दायरे में शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ राजनांदगांव में देने कलेक्टर महोदय ने भी फूड विभाग के अफसरों और एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ सिटी गैस परियोजना पर बैठक लेकर क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए है।

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड कंपनी के उप संचालक मंजुल बक्शी ने जानकारी दी कि ठेलकाडीह में इसका प्रमुख स्टेशन और वहां से राजनांदगांव शहर तक पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। शहर में जगह का चयन कर सब-स्टोरेज स्टेशन से घरों में पाइप लाइन से गैस पहुंचाई जाएगी। घरों में नया कनेक्शन देंगे, यह सुविधा एलपीजी गैस से अच्छी और सस्ती है। उन्होंने बताया कि पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए शुरुआती खर्च लगभग 6 हजार रुपए तक आयेगी और हर घर में मीटर लगाया जाएगा तथा जितनी गैस इस्तेमाल होगी, उस हिसाब से हर महीने बिल आएगा। बिल नहीं होने पर सप्लाई बंद होने की व्यवस्था रहेगी। इससे उपभोक्ता को गैस की खपत के अनुसार भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भी अनुमति के लिए विस्तृत जानकारी सहित पत्र दिया गया है। 

आयुक्त मरकाम ने कहा कि सिटी गैस परियोजना के तहत पाईप लाईन के माध्यम से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) घरो तक पहुचाना लाभकारी योजना है, इससे उपभोक्ताओ को सिलेण्डर से छुटकारा मिलने के अलावा आर्थिक भार भी सिलेण्डर की अपेक्षा कम लगेगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में क्रियान्वयन के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही नियमानुसार अनुमति दी जायेगी।




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE