July 19, 2026

Join With Us


रेनफेड एरिया डेवलपमेंट (RAD) योजनाअंतर्गत किसान हुए लाभान्वित

फसल प्रदर्शन,मछली पालन,वर्मीटांका निर्माण,चापकटर निम्न घटक योजना में शामिल




मोहला मानपुर। केजन साहू। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितो में कार्य करने का दावा कर रही है किसानो को धान का समर्थन मूल्य से लेकर बीज ,खाद ,बीमा,जैसे अन्य सुविधाए दे रही है वंही किसानो को जैविक खेती करने के लिए रासायनिक खाद को छोड़कर जैविक खाद बनाने के लिय प्रोत्साहित करने विभिन्न प्रकार की योजना लागु कर रही है ताकि किसान शुद्ध व् स्वच्छ फसल का पैदावार कर सके l 

केंद्र शासन की महत्पूर्ण योजना - रेनफेड एरिया डवलपमेंट (RAD) योजना का क्रियान्वयन DBT के माध्यम से वर्ष 25 – 26 में जिला – मोहला मानपुर अ. चौकी के विकासखंड –अ. चौकी में किया गया ,जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटेकसा के 100 कृषक का चयन कर योजना से लाभान्वित किया गया था l 

योजना का उद्देश्य – असिंचित क्षेत्रो में कृषि ,पशुपालन और मछली पालन का एकीकृत करके किसानो की आय को बढ़ाना है , एकीकृत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फसल उत्पादन के साथ साथ पशुपालन को जोड़ना है ताकि गोबर का सही उपयोग करके जैविक खाद बनाई जा सके l

योजनान्तर्गत फसल प्रदर्शन ,मछली पालन ,वर्मी कम्पोस्ट टांका निमार्ण एंव हस्तचालित चापकटर निम्न घटक का क्रियान्वयन कृषि विभाग के मार्गदर्शन में किया गया था l योजना के मार्गदर्शी निर्देश में निहित प्रावधान अनुसार क्रियान्वित फसल प्रदर्शन हेतु कोदो बीज कृषि विभाग द्वारा शतप्रतिशत अनुदान पर कृषको को प्रदाय किया गया था l

कृषको द्वारा फसल प्रदर्शन हेतु आदान सामग्री,मछलीपालन हेतु मछली बीज और चारा एंव हस्तचालित चापकटर स्वयं के व्यय से क्रय करने तथा वर्मीटांका का निर्माण स्वयं के व्यय से कराने के पश्चात् कृषको द्वारा घटक वार देयक प्रस्तुत करने के बाद अनुदान राशि, फसल प्रदर्शन का - 3860 रू , मछली बीज,मछली चारा का -12500 रू , हस्तचालित चापकटर का - 12500 रू, वर्मीटांका निर्माण का - 12500 रू, सीधे कृषको के बैंक खाते में डारेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर (DBT) के माध्यम से आंतरित किया गया l

इस प्रकार योजना के क्रियान्वयन में व्ययों की प्रतिपूर्ति डारेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर (DBT) के माध्यम से पुरे पारदर्शिता पूर्वक किया गया है l




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE