रायपुर | मिनल केडेकर | छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है | शुक्रवार 10 जुलाई को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए | 12 जिलों के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को नई पदस्थापना दी गई | इसके अलावा एक आईजी रेंज, कई डीआईजी और एआईजी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है | काफी लंबे अंतराल के बाद हुए इस प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश में कानून और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है | 

राजनांदगांव रेंज के नए आईजी बने अजय कुमार यादव
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से किए गए तबादलों में सबसे बड़ा बदलाव अजय कुमार यादव का है | उन्हें राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गई है | इससे पहले यादव नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक थे | वहीं, अब तक राजनांदगांव रेंज आईजी के पद पर काम कर रहे बालाजी राव को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर भेजे दिया गया है | बस्तर के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को नई पदस्थापना पुलिस मुख्यालय में दी गई है |
इन आईपीएस अफसरों को यहां किया गया तैनात
प्रशांत कुमार ठाकुर (2011): पुलिस अधीक्षक जिला-सूरजपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है |
रामकृष्ण साहू (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा उप को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है |
धर्मेन्द्र छबई (2012): पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम को सेनानी 8वीं वाहिनी, छसबल राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है |
श्वेता राजमणी (2012): उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर में नियुक्त किया गया है |
राजेश कुकरेजा (2004): उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है |
भावना गुप्ता (2014): सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थापना दी गई है |