June 27, 2026

Join With Us


30 लाख के कर्ज में डूबी बेटी ने किया पूरे परिवार का कत्ल : बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस




कर्नाटक  | न्यूज़ डेस्क | कर्नाटक के बेंगलुरु के पास के.आर. पुरम इलाके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सोमासुंदरम (55) और उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) रहते थे | उनकी दो बेटियां थीं, श्वेता (24) और सुप्रिया (20) श्वेता को छोड़कर, परिवार के बाकी तीनों सदस्यों की 22 जून की रात सीगेहल्ली के एक अपार्टमेंट में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी | 

मुथुलक्ष्मी और सुप्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सोमासुंदरम गंभीर रूप से घायल और जिंदगी के लिए संघर्ष करते हुए मिले | पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी | इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है | पुलिस के अनुसार, यह हत्या सोमासुंदरम की बेटी और उसके बॉय फ्रेंड ने की थी | 

कैसे पकड़े गये आरोपी

पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड के मुख्य संदिग्धों, श्वेता और केनेथ को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई थी | श्वेता को 23 जून को पुडुचेरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया था | पूछताछ के दौरान, उसने जांचकर्ताओं को यह कबूल कर चौंका दिया कि उसने खुद अपने पिता, मां और छोटी बहन को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा था | तमिलनाडु और कर्नाटक की पुलिस ने केनेथ को खोजने के लिए छह विशेष टीमें बनाई थीं |  गुरुवार की रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि वह पुडुचेरी के अन्ना सलाई इलाके में छिपा हुआ है | इसके बाद, ओरलियनपेट पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी और रात करीब 1:00 बजे केनेथ को गिरफ्तार कर लिया | 

शुरुआती जांच से पता चला है कि बड़ी बेटी श्वेता घटना से दो महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ उस अपार्टमेंट में रहने आई थी | जब उसके माता-पिता उससे मिलने वहां पहुंचे, तो उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया | इसके बाद उसने अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ मौके से भाग गई | तीनों की हत्या करने के बाद, यह जोड़ा मोटरसाइकिल से तिरुवन्नमलाई भाग गया | जब वहां बाइक खराब हो गई, तो केनेथ ने श्वेता को पुडुचेरी की बस में बिठा दिया और खुद छिप गया | 





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE