August 18, 2026

Join With Us


भारी बारिश के बाद भी फीकी नही पडी देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बारिश के बीच जगह जगह शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए




मोहला मानपुर । केजन साहू । स्वतंत्रता दिवस की 80 वी वर्षगांठ नगर एवं वनांचल में देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से हो रही बारिश के बाद भी स्वाधिनता दिवस के पर्व पर नगर एवं क्षेत्र में जगह जगह शान से तिरंगा लहराया गया एवं देशभक्ति से जुडे सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। 

ब्लाक मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व परंपरानुरूप मनाया गया। प्रातः काल विभीन्न स्कूलो एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने नगर में प्रभातफेरी निकाली। गांधी चौक में ध्वजारोहण ध्चजारोहण से पूर्व नगर के सभी शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालयो में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्प्पन हुआ। इसके बाद ब्लाक स्तर पर मुख्य कार्यक्रम जनपद पंचायत परिसर में स्थानीय विधायक भोलाराम साहू के मुख्य आतिथ्य तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सुबह से हो रही बारिश के बाद भी मुख्य समारोह स्थल में बडी संख्या में विभिन्न स्कूलो के छात्र छात्राए कार्यक्रम में शामिल हुए। और विद्यालयो की ओर से होने वाली सास्कृतिक प्रस्तुतियो में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरसते पानी के बीच छात्र छात्राओ द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता, भाषण प्रस्तुत किया गया। मुख्य कार्यक्रम में विधायक भोलाराम साहू ने सीएम का संदेश वाचन किया। अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया की पिछले दो वर्ष से स्वाधिनता दिवस के दिन बारिश हो रही है इसके बाद भी नागरिको एवं विद्यार्थियों के देशभक्ति के पर्व को लेकर उत्साह बना रहता है। नगर अध्यक्ष ने बारिश से कार्यक्रम में आने वाली परेशानियो की चर्चा करते हुए इस बात पर चिंता जाहिर की अब समय आ गया है की हम स्वाधिनता दिवस के समारोह को बारिश से बचाने के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल में डोम या शेड की व्यवस्था कराए। मुख्य कार्यक्रम के अलावा नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष तथा भारत माता चौक में नगर अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने ध्वजारोहण किया। जबकि विभिन्न स्थानो में विधायक भोलाराम साहू ने ध्वजारोहण किया। बस स्टैन्ड में भाजपा ने तथा राजीव गांधी चौक में कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वाधिनता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE