June 26, 2026

Join With Us


भाजपा सरकार गारंटी पूरा करे बिजली विभाग के अनियमित संविदा कर्मचारियों को तत्काल करे नियमि : धनंजय सिंह ठाकुर




रायपुर | मीनल केडेकर | बिजली विभाग के अनियमित संविदा कर्मचारियों के हड़ताल को भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली विभाग के अनियमित एवं संविदा कर्मचारी भाजपा सरकार के वादाखिलाफी के कारण हड़ताल कर रहे है, उनको ढाई साल से गारंटी पूरा करने के नाम से धोखा दिया जा रहा है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी बताकर बिजली विभाग सहित सभी विभागों के कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा किया था। आज ढाई साल बाद स्थिति यह है।

अनियमित कर्मचारियों को नियमित होने का नियुक्ति पत्र के बजाय हड़ताल करने पर नौकरी से बेदखल करने का नोटिस दिया जा रहा है। आउटसोर्सिंग से भर्ती 15 सालों से संविदा में काम कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की नियमितिकरण, बीमा सुरक्षा, संविलियन, अनुकम्पा नियुक्ति की मांग जायज है, उन्हें तत्काल पूरा करना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। ढाई साल में प्रदेश हड़तालगढ़ बन गया है। विधानसभा चुनाव में 5 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का वोट लेना था। तब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, ओपी चौधरी इन कर्मचारियों के पंडाल में जाकर 100 दिन में नियमित करने का वादा किये थे, मोदी की गारंटी बताये थे, आज ये तीनों नेता सरकार में है और अब इन कर्मचारियों से मिलते भी नहीं है। भाजपा का काम ही धोखा देना है प्रदेश के हर वर्ग के साथ ठगी की गई है।




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE