दुर्ग | सोनम कौर | प्रार्थिया स्वेच्छा रानी, निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2022 में कोविड-19 अवधि के दौरान शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में कार्यरत रहने के समय आरोपी बिज्जू चंद्रा ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए शासकीय चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल एवं जिला अस्पताल दुर्ग में नर्सिंग स्टाफ के पद पर शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस बहाने आरोपी ने छलपूर्वक कुल ₹10,55,698 प्राप्त कर धोखाधड़ी की।
रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1000/2026 अंतर्गत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं बैंक पासबुक जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में शासकीय नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर प्रार्थिया का विश्वास अर्जित किया गया तथा विभिन्न किश्तों में कुल ₹10,55,698 प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।